माता-पिता की भागीदारी: माता-पिता बच्चे की प्रारंभिक शिक्षा में भागीदारी
माता-पिता की भागीदारी

Photo credit: www.pixels.com
माता-पिता और बच्चे की प्रारंभिक शिक्षा
आज के माता पिता अपने बच्चे के विकास के प्रति बहुत जागरूक हैं
बड़ी कक्षाओं में हो रही शिक्षा के प्रति अभिभावकों की विशेष सतर्कता देखने को मिलती है
यदि अभिभावक अपने बच्चे की प्रारंभिक शिक्षा में भी भागीदारी दिखाते हैं तो यह बच्चे के लिए लाभदायक बन सकता है
प्रारंभिक शिक्षा में माता-पिता की भागीदारी के लाभ
उम्र के प्रारंभिक वर्ष बच्चे के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण वर्ष होते हैं प्रारंभिक शिक्षा में सक्रिय रूप से शामिल होकर माता पिता अपने बच्चे की मदद कर सकते हैं:
- माता-पिता की भागीदारी कक्षा के बाहर शिक्षण का विस्तार करने में मदद करती है।
- उनकी भागीदारी बच्चों के लिए अधिक सकारात्मक अनुभव पैदा करती है।
- भागीदारी से बच्चों को स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।
किसी भी शैक्षणिक संस्थान द्वारा दी जा रही शिक्षा को यदि बालक अपनी दिनचर्या में देख पाए तो व उसके व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण होता है,
उदाहरण के तौर पर यदि बच्चे को स्कूल में सिखाया जा रहा है की साफ सफाई और खाने से पहले और बाद में हाथ धोना दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा है तो यदि अभिभावक भी बच्चों को घर पर ऐसा ही आचरण करने के लिए कहते हैं तो बच्चा जल्दी इस आदत को अपना लेता है
यदि स्कूल द्वारा बच्चे को विभिन्न आकार या रंग सिखाए जा रहे हैं और अभिभावक घर पर खेल-खेल में बच्चों से रंग और आकार को संबोधित कर बातचीत करते हैं तो बच्चा इनके बारे में जल्दी सीख जाता है
स्कूल और घर का यह कनेक्शन बच्चे के विकास का एक प्रमुख घटक है
यह एक बच्चे को कैसे प्रभावित करता है?
न केवल परिवार या माता-पिता की भागीदारी कक्षा के बाहर शिक्षण का विस्तार करने में मदद करती है;
अपितु यह बच्चों के लिए अधिक सकारात्मक अनुभव बनाता है
और बच्चों को स्कूल में होने पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करता है।
नए माता-पिता के लिए बच्चे को कौन से स्कूल में भेजना चाहिए यह एक शोध का विषय होता है
इस शोध में आमतौर पर निम्नलिखित प्रश्न शामिल होते हैं:
- क्या प्ले स्कूल जाने के लिए मेरे बच्चे की उम्र सही है?
- क्या बच्चे को प्ले स्कूल भेजना आवश्यक है या हम घर पर ही उसे सब सिखा सकते हैं?
- एक बच्चे के विकास में प्लेस्कूल की महत्वपूर्ण भूमिका कैसे हो सकती है?
- कौन सा प्ले स्कूल मेरे बच्चे के लिए सबसे अच्छा होगा?
- मेरे घर से स्कूल कितनी दूर है?
आशा है कि आपको अपने प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे।

https://happyheartforeverhome.wpcomstaging.com/schooling/parent-involvement-in-early-education/ https://happyheartforeverhome.wpcomstaging.com/schooling/preschool/right-age/ https://happyheartforeverhome.wpcomstaging.com/health/food/road-to-healthy-eating/ https://happyheartforeverhome.wpcomstaging.com/parenting/discipline/golden-rules-to-discipline-children/ https://happyheartforeverhome.wpcomstaging.com/happy-childhood/handle-disobedience-in-toddler/